खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत पर

image_750x_670d25e4f0cbb

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) देश में खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई। जनवरी में यह 2.74 प्रतिशत के स्तर पर रही थी। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

महंगाई के यह आंकड़े आधार वर्ष 2024 वाली नई श्रृंखला पर आधारित हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में खाद्य महंगाई बढ़कर 3.47 प्रतिशत हो गई जो जनवरी में 2.13 प्रतिशत थी।

इस दौरान चांदी, सोना, हीरा तथा प्लैटिनम के आभूषण, नारियल-खोपरा, टमाटर और फूलगोभी की कीमतों में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर लहसुन, प्याज, आलू, अरहर और लीची की कीमतों में नरमी देखी गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 3.37 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 3.02 प्रतिशत दर्ज की गई।