राहुल ने संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाई, उन पर कार्रवाई हो: निशिकांत दुबे

0
erederrd

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष के दिए आदेश का उल्लंघन करते हुए संसद भवन के मकर द्वार पर ‘‘पिकनिक मनाई’’ है।

उन्होंने आसन से आग्रह किया कि इसे लेकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

निशिकांत दुबे ने अपना दावा दोहराया कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस ने पैस दिए थे।

उन्होंने नियम 384 और 378 का हवाला देते हुए कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ने आदेश दिया है कि मकर द्वार पर कोई धरना-प्रदर्शन नहीं हो सकता। यह संसद पिकनिक स्थल नहीं है। वह (राहुल) संसद के मकर द्वार पर बैठकर पिकनिक मना रहे हैं, चाय पी रहे हैं, बिस्किट खा रहे हैं।’’

दुबे ने कहा कि राहुल गांधी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने कहा कि आसन ने उनकी बात का संज्ञान ले लिया है।

इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद पाल ने सदन की बैठक चार बजकर 50 मिनट पर शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *