प्रधानमंत्री मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी

0
202503233357485

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद करते हुए सोमवार को कहा कि उनके न्याय, देशभक्ति और भयमुक्त संघर्ष के आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों में जोश भरते हैं और उन्हें प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कम उम्र में उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के लिए अडिग प्रतिबद्धता दिखाई।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आज हम भारत माता के वीर पुत्र भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। राष्ट्र के लिए उनकी शहादत हमारी सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि औपनिवेशिक शासन की ताकत से न डरते हुए उन्होंने बलिदान का रास्ता चुना और अपने जीवन से ऊपर देश को रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ उनके न्याय, देशभक्ति और भयमुक्त संघर्ष के आदर्श आज भी अनगिनत भारतीयों में जोश भरते हैं और प्रेरणा देते हैं।’’

इस दिन 1931 में भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को ब्रिटिश शासकों ने फांसी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *