प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

0
Narendra-Modi_V_jpg--1280x720-4g

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नवरोज के अवसर पर लोगों को बधाई दी और समृद्धि एवं खुशी से भरे वर्ष की कामना की।

मोदी ने एक संदेश में कहा, ‘‘नवरोज के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। समृद्धि और खुशी से भरे वर्ष की कामना करता हूं। सभी स्वस्थ रहें और सबकी आकांक्षाएं पूरी हों। नवरोज मुबारक!’’

फारसी में नवरोज का अर्थ ‘‘नया दिन’’ होता है और यह वसंत के पहले दिन मनाया जाता है जो पारसियों और ईरानी मूल के अन्य लोगों के नये साल की शुरुआत का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *