पौष्टिक मिक्स दाल इडली

0
deergghf

सामग्री:- 1 कप धुली उड़द दाल, 1/2 कप चना दाल, 1 कप चावल, 1/2 कप सूजी, 1 ) कप दही, 6-7 करीपत्ते, चुटकी भर सोडा, 1 चम्मच अदरक पेस्ट, थोड़ा बारीक कटा धनिया और हरी मिर्च, 2 चम्मच तेल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार।
विधि:- चावल और उड़द धुली दाल को 4 घंटे पहले इकट्ठा भिगो दें। मूंग धुली और चना दाल, दोनों को मिला कर भिगो दें। मूंग धुली, चना दाल के मिश्रण को बारीक पीसें। उड़द दाल-चावल के मिश्रण को दरदरा पीसें। अब सब मिश्रण को मिलाकर उसमें सूजी अदरक पेस्ट, धनिया, हरी मिर्च, करीपत्ता, दही, सोडा मिला कर फेंट लें। फिर इसे 5-6 घंटों के लिए गर्म स्थान पर ढक कर रख लें। इडली बर्तन में पहले पानी उबालें, फिर सांचों में थोड़ा तेल चुपड़ कर मिश्रण डाल कर लगभग 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। गर्मागर्म पौष्टिक इडली चटनी के साथ परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *