एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने खावड़ा सौर परियोजना के तहत 165 मेगावाट क्षमता चालू की

0
NTPC-Renewable-Energy-Commissions-165-MW-at-Khavda-II-Solar-Project

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने गुजरात में 1,200 मेगावाट की खावड़ा-दो सौर परियोजना से 165 मेगावाट बिजली की वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू कर दी है।

एनटीपीसी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसके साथ ही एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 88,709 मेगावाट और वाणिज्यिक क्षमता 87,629 मेगावाट हो गई है।

कंपनी ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. की गुजरात स्थित 1,200 मेगावाट की खावड़ा-दो सौर पीवी परियोजना के चौथे चरण में 165 मेगावाट क्षमता के 19 मार्च, 2026 से वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की घोषणा की है।

एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. की अनुषंगी है।

एक अलग सूचना में, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (एनजीईएल) ने बताया कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. समूह की वर्तमान वाणिज्यिक क्षमता 9,562.68 मेगावाट है।

इस क्षमता के जुड़ने से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी समूह की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 9727.68 मेगावाट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *