खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं: नेतन्याहू

PTI02-26-2026-000402B-0_1772332749301_1772332759243

यरूशलम, 28 फरवरी (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं।

नेतन्याहू ने टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि हमलों में खामेनेई के परिसर को निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात के संकेत बढ़ रहे हैं कि खामेनेई की मौत हो गई है।’’

सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।