ईरान युद्ध के बीच तुर्किये के ऊपर तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया

0
Iran-Attack

इस्तांबुल, 13 मार्च (एपी) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की वायु रक्षा प्रणालियों ने तुर्किये के ऊपर ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को शुक्रवार को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

यह ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से इस तरह की तीसरी घटना थी।

तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल को पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नाटो की वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा नष्ट कर दिया गया।

दक्षिणी शहर अदाना के निवासियों ने शुक्रवार तड़के जोरदार विस्फोट और इंसरलिक वायुसेना अड्डे पर सायरन की आवाज सुनी। इस वायुसेना अड्डे का इस्तेमाल अमेरिकी बलों द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *