नेपाल में पांच मार्च को होने वाले चुनावों के लिए तीन लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

0
xdcedswqa

काठमांडू, पांच मार्च (भाषा) नेपाल में बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और सेना के समन्वय से एक एकीकृत सुरक्षा योजना के तहत तीन लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चुनाव की पूर्व संध्या पर यहां संवाददाता सम्मेलन में, कार्यवाहक निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि नेपाल सेना के समन्वय से एक एकीकृत सुरक्षा योजना के तहत 3,00,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भंडारी ने विश्वास व्यक्त किया कि मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

भंडारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मतपेटियों को एकत्र करने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *