एलपीजी आपूर्ति संकट के बीच दिल्ली पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

0
sdfr4r54

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रसोई गैस (एलपीजी) आपूर्ति संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से अपने कर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।

रसोई गैस आपूर्ति को लेकर घरों और व्यवसायों में व्यापक चिंता का माहौल बना हुआ है।

पुलिस संयुक्त आयुक्त (संचालन) द्वारा जारी एक आदेश में सभी जिलों और इकाइयों को अगले आदेश तक किसी भी कर्मी को नियमित अवकाश न देने का निर्देश दिया गया है।

यहां 12 मार्च के पत्र में कहा गया है कि छुट्टी केवल वास्तविक आपातकालीन मामलों में ही स्वीकृत की जाएगी और वह भी सक्षम प्राधिकारी द्वारा उचित सत्यापन और अनुमोदन के बाद ही।

यह निर्देश ऐसे समय आया है जब दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अनियमित एलपीजी आपूर्ति के कारण सतर्कता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *