केजरीवाल ने गोवा में ब्रह्मेशानंद स्वामी का आशीर्वाद लिया

0
zaswereds

पणजी, 31 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तरी गोवा में सद्गुरु ब्रह्मेशानंद स्वामी का आशीर्वाद लिया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पोंडा विधानसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार गीतेश नाइक के लिए प्रचार की खातिर तटीय राज्य गोवा में हैं।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, आप की गोवा इकाई के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक, गीतेश नाइक और अन्य लोगों के साथ केजरीवाल कुंदैम गांव स्थित श्री दत्ता पद्मनाभ पीठ तपोभूमि गए।

उन्होंने पद्म श्री से सम्मानित सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी का आशीर्वाद लिया।

पोंडा विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 9 अप्रैल को होगा। राज्य के तत्कालीन कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *