कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को 2,471 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले

0
Kalpataru

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) को करीब 2,471 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं।

कंपनी बयान के अनुसार, इन ठेकों में देश में एक भूमिगत मेट्रो रेल परियोजना भी शामिल है जिसे संयुक्त उद्यम/संघ के माध्यम से हासिल किया गया है।

इसके अलावा कंपनी को विद्युत पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) क्षेत्र में देश एवं विदेश दोनों बाजारों से परियोजनाएं मिली हैं। साथ ही भारत में भवन व कारखाना (बीएंडएफ) क्षेत्र में भी ठेके मिले हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा,‘‘ इन ठकों से हमारी ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है जो विद्युत पारेषण एवं वितरण, शहरी अवसंरचना और भवन व कारखाना व्यवसाय में तेजी को दर्शाती है।’’

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक कंपनी को करीब 22,000 करोड़ रुपये के ठके मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *