ईरान हमले तेज न करे वरना हम करारा जवाब देंगे: ट्रंप

0
17567120-0428-11f1-8744-693d5d88296e.jpg

दुबई, एक मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले तेज न करने की चेतावनी देते हुए रविवार को ऑनलाइन माध्यम से कहा कि अमेरिका ‘‘ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।’’

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए रविवार को ये टिप्पणियां ऐसे समय में की जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं।

ट्रंप ने लिखा, ‘‘ईरान ने अभी-अभी कहा है कि वे आज बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया।’’

उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *