ईरान अपने नये सर्वोच्च नेता को चुनने के करीब है : शीर्ष मौलवी

asdedsxz

तेहरान, चार मार्च (एपी) ईरान के एक शीर्ष धर्मगुरु ने बुधवार को कहा कि देश अपने नये सर्वोच्च नेता को चुनने के करीब है।

ईरान के नये सर्वोच्च नेता का चयन करने के लिए गठित विशेषज्ञ सभा के सदस्य अयातुल्ला अहमद खातमी की टिप्पणियां सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित की गईं।

अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी संकेत दिया है कि नये सर्वोच्च नेता पर फैसला जल्द ही लिया जा सकता है।

इस बीच, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा कि तेहरान को निशाना बनाकर किये गए भीषण हमलों के बाद ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए शोक सभा स्थगित कर दी गई है, जिसे बाद में आयोजित किया जाएगा।

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले में हाल में खामेनेई की मौत हो गई थी।