गोरखपुर में एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला रोइंग टीम का शिविर शुरू

0
1-1024x768

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) जापान में इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम की तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए 51 दिवसीय राष्ट्रीय रोइंग शिविर शुक्रवार को गोरखपुर में शुरू हो गया।

रामगढ़ झील स्थित जल क्रीड़ा परिसर में यह शिविर भारतीय रोइंग महासंघ के अनुरोध पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम को अच्छी तरह से तैयार करना है।

भारतीय रोइंग महासंघ के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश रोइंग संघ के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी और कोच गोरखपुर पहुंच चुके हैं।

एशियाई खेलों में रोइंग प्रतियोगिताएं 20 से 25 सितंबर तक गिफू प्रांत के काइजू शहर में स्थित नागरागावा अंतरराष्ट्रीय रेगाटा कोर्स में आयोजित की जाएंगी।

शर्मा ने बताया कि चुने गए खिलाड़ी 51 दिवसीय शिविर के दौरान सिंगल स्कल्स, डबल स्कल्स, पेयर्स और फोर्स स्पर्धा में अभ्यास करेंगे। उत्तर प्रदेश में पहली बार इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

पुरुषों का रोइंग शिविर पहले से ही पुणे में आर्मी नोड में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ झील का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया गया है और इसका पानी स्थिर होने से खिलाड़ियों को अभ्यास में मदद मिलने की उम्मीद है।

शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

किरण (हरियाणा), मृण्मयी सलगांवकर (महाराष्ट्र), रुक्मणी, विद्या शंकर (मध्य प्रदेश), बी. आनंदी, किरण देवी (अखिल भारतीय पुलिस नियंत्रण बोर्ड/मेघालय), अश्विनी कुमारन, सानिया कृष्णन, अन्ना हेलेन, हिमा टी., एंजेल मैरी (केरल), मोनिका बदोरिया, अंशिका भारती (ओडिशा)।

कोच: राजेश कुमार (सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड), ममता जेना (अखिल भारतीय पुलिस नियंत्रण बोर्ड)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *