भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे महिला एकदिवसीय में पहले गेंदबाजी का फैसला किया

0
fgew

होबार्ट, एक मार्च (भाषा) भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां तीसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

शुरुआती दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही एकदिवसीय श्रृंखला अपने नाम कर चुका है।

भारत ने एकादश में तीन बदलाव करते हुए क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और अमनजोत कौर की जगह हरलीन देओल, रेणुका सिंह ठाकुर और स्नेह राणा को मौका दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन पदार्पण कर रही हैं जबकि जॉर्जिया वेयरहैन की भी एकादश में वापसी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *