Beauty प्राकृतिक सौंदर्य व बालों की देखभाल के घरेलू उपाय Focus News 15 March 2026 0 *दाग-धब्बों युक्त त्वचा के लिए*नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर कॉटन की सहायता से त्वचा पर लगाएँ। नियमित प्रयोग से त्वचा साफ़, दाग-धब्बों से मुक्त और निखरी हुई दिखाई देगी।*ऑयली त्वचा की समस्या के लिए*शहद और कच्चे दूध को समान मात्रा में मिलाकर नियमित रूप से त्वचा पर लगाएँ। इससे अतिरिक्त तैलीयपन कम होगा और त्वचा में प्राकृतिक चमक आएगी।*झड़ते बालों की समस्या के लिए*बादाम के तेल में शहद मिलाकर बालों में लगभग 20 मिनट तक लगाएँ। इसके प्रयोग से बालों का झड़ना कम होगा तथा बाल मजबूत, चमकदार और आकर्षक बनेंगे।*निखरी रंगत के लिए*शहद और नींबू के रस को समान मात्रा में मिलाकर त्वचा पर लगभग 15 मिनट तक लगाएँ। यह उपाय त्वचा को स्वच्छ और उज्ज्वल बनाता है।*मुंहासों की समस्या के लिए*दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगभग 20 मिनट तक लगाएँ। यह पैक मुंहासों को कम करने में सहायक है।*सुंदर और आकर्षक त्वचा के लिए*पपीते के पल्प में शहद मिलाकर फेस पैक की तरह त्वचा पर लगाएँ। इससे त्वचा को कोमलता और प्राकृतिक निखार प्राप्त होता है।*अनचाहे रोयों की समस्या के लिए*कच्चे पपीते के पल्प को नियमित रूप से त्वचा पर हल्के हाथों से मलें। इससे अनचाहे रोयों की समस्या में कमी आती है और त्वचा में निखार आता है। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: यूं पायें तनाव से मुक्तिNext: होंठों का आकर्षण-लिपस्टिक More Stories Beauty सौन्दर्य प्रसाधन के रूप में नींबू Focus News 15 March 2026 0 Beauty होंठों का आकर्षण-लिपस्टिक Focus News 15 March 2026 0 Beauty खूबसूरती को निखारता है आंखों का मेकअप Focus News 15 March 2026 0 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ