हेमा मालिनी ने मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पैकेज की मांग की

0
se3e3

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन में पर्यटकों का आगमन बढ़ने को लेकर मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शुक्रवार को लोकसभा में सरकार से एक विशेष पैकेज की मांग की।

भाजपा सांसद ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वृंदावन में पर्यटकों का आगमन काफी बढ़ गया है और जेवर (नोएडा) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू होने के बाद इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।

हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘मथुरा में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावना है। इसलिए, वहां विश्व स्तरीय पर्यटक सुविधाएं सुनिश्चित करने, धार्मिक स्थलों को जोड़ने, रेल और सड़क संपर्क बेहतर करने, यमुना रिवर फ्रंट को विकसित करने तथा ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को विकसित एवं उसके सौंदर्यीकरण की जरूरत है।’’

उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए एक विशेष पैकेज की मांग की

भाजपा सांसद ने इसे वित्त वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा में ही शामिल करने का भी आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *