सेहत की बातें

0
sdcfr3ewsa

 खुला रखा, बासी भोजन कदापि न खाएं। यह पेट की गड़बड़ी का मुख्य कारण बनता है।
 पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने हेतु भोजन करने व नहाने में एक-दो घंटे का अंतर रखें।
त नहाते समय स्वच्छ जल का प्रयोग करें। गंदे पानी से नहाएंगे तो त्वचा की बीमारियां हो सकती हैं।
 बालों को गंदा न रखें। इससे बालों संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बालों को हफ्ते में दो या तीन बार शैंपू से धोएं।
 पेट भर नाश्ता करंे। इसे कदापि नजरअंदाज न करें।
 किसी के कंघे, तौलिए आदि का प्रयोग न करें।
 नाखूनों को सदैव साफ रखें। यदि इनमें गंदगी रहेगी तो यह भोजन के साथ आपके पेट में चली जाएगी, जो पेट की बीमारियां पैदा करने में सहायक होगी।
 खाना खाने के तुरंत बाद साबुन से हाथ साफ करें।
 खूब मात्रा में पानी पिएं। इससे पाचनतंत्रा ठीक रहता है।
 पैरों में नमी न रहने दें। यदि काम करते-करते पैर थोड़े गीले हो जाएं तो काम करने के तुरंत बाद पैरों को भली भांति धोकर सुखा लें।
 गुप्त अंगों को सदैव अच्छी तरह साफ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *