सीसीआई क्लासिक स्नूकर में गुरबक्सानी ने आडवाणी को हराया

0
wedeeweee

मुंबई, 19 मार्च (भाषा) महान क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी (पीएसपीबी) को गुरुवार को यहां सीसीआई स्नूकर क्लासिक में क्रिश गुरबक्सानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

गुरबक्सानी ने 13.5 लाख रुपये के इस टूर्नामेंट में 4-2 (74-34, 38-68, 16-78, 76-14, 119-0, 78-21) से जीत हासिल कर आडवाणी का दबदबा खत्म कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

गुरबक्सानी वर्ल्ड स्नूकर टूर पर खेलते हैं।

भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी आदित्य मेहता (पीएसपीबी) ने आई एच मानुदेव को 4-1 (52-43, 101-8, 69-6, 46-82, 60-63) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *