मोदी की कोलकाता रैली से पहले ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा समर्थकों का जमावड़ा

0
sdfr43ee3

कोलकाता, 14 मार्च (भाषा) कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित ‘ब्रिगेड परेड ग्राउंड’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निर्धारित रैली से पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हजारों समर्थक यहां एकत्र हुए।

राज्य के विभिन्न हिस्सों से समर्थक सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे।

कई समर्थक पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर नाचते दिखे तथा भाजपा के रंग-बिरंगे झंडों, होर्डिंग और कटआउट ने इस विशाल मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

भीड़ के बीच, भक्ति की अनूठी अभिव्यक्तियों और राजनीतिक संदेशों ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर से एक महिला शरीर पर नीला पेंट लगाकर और धनुष-बाण लिए भगवान राम के वेश में पहुंची।

मोदी के लिए गीत लिखने वाली इस महिला ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व उसके काम को प्रेरित करता है।

राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही भाजपा की इस रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों के हजारों समर्थक लंबी दूरी तय कर पहुंचे।

‘ब्रिगेड परेड ग्राउंड’ में पार्टी के लगभग 10,000 झंडे, 500 बैनर और 50 कट-आउट लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *