जद (यू) के पूर्व नेता के सी त्यागी रालोद में शामिल हुए

0
66d4178451c97-kc-tyagi-012803693-16x9

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता के सी त्यागी रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए।

त्यागी ने रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

त्यागी ने मंगलवार को जद (यू) छोड़ने की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया था।

त्यागी अक्टूबर 2003 में समता पार्टी और जनता दल के विलय से बनी जद(यू) से जुड़े रहे। उन्होंने जद (यू) में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *