अशोक खरात मामले की पीड़िताओं के वीडियो प्रसारित करने वालों पर होगी कार्रवाई: फडणवीस

0
devendrafandwish1-174495983988

मुंबई, 27 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि स्वयंभू बाबा अशोक खरात मामले की पीड़िताओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “खरात मामले में कई और पीड़िता सामने आ रही हैं तथा कुछ और प्राथमिकी दर्ज की जायेंगी।”

उन्होंने बताया कि पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जा रही है तथा उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है।

खरात को एक महिला से पिछले तीन वर्षों से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान महिलाओं के शोषण से जुड़े उसके कई वीडियो भी सामने आए हैं।

राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) खरात से जुड़े कम से कम छह मामलों की जांच कर रहा है, जिनमें दुष्कर्म, नर बलि और काला जादू से जुड़े आरोप शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *