ड्रोन ने बंदरगाह शहर यानबू में एसएएमआरईएफ रिफाइनरी को निशाना बनाया: सऊदी अरब

0
US-F-15-Fighter-Jet-Crashes-in-Kuwait-1-1

दुबई, 19 मार्च (एपी) सऊदी अरब ने बताया कि एक ड्रोन ने लाल सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर यानबू में देश की एसएएमआरईएफ रिफाइनरी पर बृहस्पतिवार को हमला किया।

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

यह हमला कुवैत की दो तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद हुआ। ईरान द्वारा रातभर किए गए हमलों में कतर और संयुक्त अरब अमीरात के प्राकृतिक गैस स्थलों को भी निशाना बनाया गया जिससे वैश्विक कीमतों में उछाल आया।

ईरान ने फारस की खाड़ी में अपने ‘साउथ पार्स’ प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर बुधवार को हुए इजराइली हमले के जवाब में ये हमले किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *