दीक्षा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक में संयुक्त पांचवें स्थान पर रहीं

0
sdew32wsw

मजेंडा शोर्स (ऑस्ट्रेलिया), आठ मार्च (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने रविवार को यहां अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से ऑस्ट्रेलिया महिला क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया और 2026 सत्र में पहली बार किसी टूर्नामेंट में शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहीं।

दीक्षा हवा और बारिश के कारण मुश्किल परिस्थितियों के बीच अंतिम दौर में अंडर पार स्कोर बनाने वाली तीन खिलाड़ियों में शामिल रहीं।

शीर्ष पांच में जगह बनाने की दौड़ में शामिल भारत की प्रणवी उर्स अंतिम दौर में छह ओवर 78 के बेहद खराब स्कोर से 14वें स्थान पर खिसक गईं।

इससे पहले अवनी प्रशांत और हिताषी बक्षी कट हासिल करने में नाकाम रहे।

केल्सी बेनेट ने अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से चार शॉट की बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *