भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

0
nagma-khampa-1771571739113_v-1771574775869-1771575055622

वाशिंगटन, 26 मार्च (भाषा) अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

खम्पा ने मैरीलैंड से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद से बुधवार को मुलाकात की। एल्फ्रेथ प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति की सदस्य भी हैं।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उन्होंने हाल के वैश्विक घटनाक्रम और रक्षा, व्यापार एवं निवेश जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’

खम्पा ने मंगलवार को अमेरिकी सांसद सुज़ैन डेलबेने से मुलाकात की थी और भारत-अमेरिका साझेदारी में उनके समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया था।

दूतावास ने कहा, ‘‘उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा साझेदारी जैसे द्विपक्षीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की और इस दिशा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की सराहना की।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *