ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर हमला किया गया

0
dwdcsz

मस्कट, पांच मार्च (एपी) ओमान तट के पास एक कंटेनर जहाज पर बुधवार दोपहर हुए हमले के कारण उसके इंजन कक्ष में आग लग गई। ब्रिटिश सेना की एक एजेंसी ने यह जानकारी दी।

ब्रिटेन समुद्री व्यापार संगठन के अनुसार, यह जहाज ओमान से 2 समुद्री मील उत्तर में होर्मुज जलडमरूमध्य से पूर्व की ओर जा रहा था, तभी उस पर एक अज्ञात मिसाइल से हमला किया गया।

ओमान, जो लंबे समय से पश्चिमी देशों और ईरान के बीच मध्यस्थ रहा है, ईरान के हमलों का शिकार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *