प्राग (चेक गणराज्य), छह मार्च (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर अराविंद चिदंबरम ने नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरेस्ट को हराया लेकिन विश्व चैम्पियन डी गुकेश को प्राग इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव के आठवें दौर में एक बार फिर ड्रॉ से संतोष करना पड़ा ।
गुकेश को जर्मनी के विंसेंट केमेर ने ड्रॉ पर रोका ।
टाटा स्टील मास्टर्स चैम्पियन उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने स्थानीय खिलाड़ी डेविड नवारा को हराकर एकल बढत बना ली है । वान फोरेस्ट उनसे आधा अंक पीछे हैं और अब टूर्नामेंट में एक ही दौर बचा है ।
नवारा 4 . 5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं जबकि अराविंद अब केमेर और ईरान के परहाम एम के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं ।
उजबेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबोएव , अमेरिका के हैंस मोके नीमैन और स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो अगले स्थान पर हैं । गुकेश ढाई अंक लेकर उनके बाद हैं ।
चैलेंजर वर्ग में चेक गणराज्य के 16 वर्ष के इंटरनेशनल मास्टर फिनेक वांक्लाव ने भारतीय ग्रैंडमास्टर सूर्यशेखर गांगुली को ड्रॉ पर रोका ।
भारत की दिव्या देशमुख ने नेमेक जाकिम से ड्रॉ खेला ।