ऐसे मनाएं शादी की सालगिरह

0
ewdrrt55

इस अवसर को अक्सर कपल्स कहीं आउटिंग पर जाकर, घर में पार्टी करके या फिर रेस्टोरेंट में कैंडिल लाइट डिनर करके सेलिब्रेट करते हैं। यदि आप भी इन्हीं में से कोई तरीका अपनाते हैं तो क्यों न इस बार कुछ नया करें।
छुट्टी लें:-
आप वर्किंग हैं तो पूरे दिन की छुट्टी ले लें। अगर पत्नी हाउसवाइफ है तो इस दिन के कार्य पहले ही निबटा लें ताकि पति के साथ पूरा दिन एन्जॉय कर सकें।
एक-दूसरे को संवारें:-
व्यस्त रहने के कारण शायद आपको अपनी देखभाल करने का समय नहीं मिल पाता होगा, तो क्यों न इस दिन घर पर ही रहकर एक-दूसरे को पैम्पर करें।
तैयारी करें:- इसके लिए एक दिन पूर्व विभिन्न प्रकार के फल जैसे पपीता, सेब, स्ट्रॉबरी, अंगूर, अनार तथा सलाद हेतु कुछ कच्ची सब्जियां, शहद, अंडे, चॉकलेट, एवोकाडो, नींबू फ्रिज में स्टोर कर लें। इसके अलावा मसाज ऑयल, माश्चराइजर, ऑलिव ऑयल, सिरका, रोमांटिक मैग्ज़ीन, मूवी इत्यादि भी लेकर रखें।
बॉडी
स्ट्रॉबरी को मैश करें, सेब को कस लें। केले व अंगूर को भी मैश करें। इसमें थोड़ी सी क्रीम मिलाएं। इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करके एक-दूसरे को पूरी बॉडी पर लगाएं। लगभग पंद्रह मिनट बाद अपने होंठों व जीभ का यूज एक-दूसरे की बॉडी पर करें। विशेषज्ञों के अनुसार इससे आपका अंदरूनी व बाहरी दोनों ओर का पोषण होगा, साथ ही इसके साथ सेक्स में भी एक अनोखी अनुभूति होगी। यही नहीं, वैज्ञानिक मानते हैं कि किसिंग से एक मिनट में 26 कैलोरी खर्च होती है।
विकल्प के तौर पर शहद की एक मोटी परत भी लगा सकते हैं। चॉकलेट से मसाज भी की जा सकती है।
बाल
जो हेयर ऑयल आप यूज करती हैं, उससे एक-दूसरे के सिर की अच्छी तरह मसाज करें।
इसे भी आजमाया जा सकता है। दो अंडे लेकर उनकी सफेदी में एक बड़ा चम्मच सिरका व इतनी मात्रा में ही ताजा पानी मिलाएं। इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद बालों में लगाएं। बीस मिनट तक इकट्ठे बैठकर कोई रोमांटिक मैग्जीन पढ़ें या मूवी देखें। इसके बाद एक-दूसरे के बालों को शैम्पू करें।
शैम्पू करने के बाद जब बाल थोड़े सूख जाएं तो पति महोदय अपने हाथों की उंगलियों से उन्हें कंघी करें। जब आप धीरे-धीरे अपनी उंगलियां उसके बालों में फिराएंगे तो उसे एक अद्भुत आनंद की प्राप्ति होगी।
यदि आप बालों की अन्य प्रकार की ट्रीटमेंट लेती हैं तो इस दिन इसे पति से करवा सकती हैं।
हाथ-पैर
इनकी मालिश हेतु मसाज ऑयल, माश्चराइजर, ऑलिव ऑयल कुछ भी यूज कर सकते हैं।
प्यूमिक स्टोन से एक-दूसरे के पैरों की भलीभांति सफाई करें।
पार्टनर के नाखूनों को संवारें- उन्हें फाइल करें व फिर पेंट से ड्रेसअप करें।
इकट्ठे स्टीम बाथ लें
ताजे पानी में गुलाब के फूल की पत्तियां डालकर उससे नहाएं।
नहाने के पानी में कुछ बूँदें खुशबूदार तेल डाल सकते हैं
फूड
एक दिन पहले खाने वाली चौड़ी स्टिक पर चॉकलेट को पिघला लें। फिर ठंडा होने पर इसे फ्रीजर में रख दें। इसे इकट्ठे खाएं।
इस समय आपको हल्का भोजन करना होगा क्योंकि आपकी बॉडी की मूवमेंट बहुत कम होगी व तला-भुना व भारी भोजन आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाएगा। इससे आपके आनंद में रूकावट पैदा होगी, सो ऐसा भोजन करें जिसे आप दोनों आसानी से पचा सकें।
विभिन्न प्रकार के फलों की चाट, सब्जियों का सलाद, ढोकला, इडली इत्यादि का सेवन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *