ईरान पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन: इराक के शिया नेता अल-सिस्तानी

df32ewdwq

बगदाद, चार मार्च (एपी) इराक के एक प्रमुख धार्मिक नेता अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी ने ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बिना वैश्विक संस्था के सदस्य देश पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

ईरान में जन्मे अल-सिस्तानी, जो दुनिया के सबसे प्रभावशाली शिया धर्मगुरुओं में से एक हैं, ने चेतावनी दी कि युद्ध से व्यापक अराजकता और लंबे समय तक अशांति फैलेगी, ‘‘जिससे इस क्षेत्र के लोगों और अन्य लोगों के हितों को भी भारी नुकसान होगा।’’