aseww22

सामग्री:- 1 कप दही (पानी निकला हुआ) 2 कप सेब छोटा चौकोर कटा, 1/2 कप बारीक खीरा कटा, 1/2 कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, 1 चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च, अखरोट, बादाम, काजू के टुकडे।
विधि:- दही को मलमल के कपड़े में बांध कर 2-3 घंटे टांग दें। जब सारा पानी निकल जाये तो उसे बाऊल में डाल दें। उसमें काजू, अखरोट, चीनी, नमक, कालीमिर्च, शिमला मिर्च, खीरा मिलायें।  सेब के टुकड़े भी डाल दें और फ्रिज में ठंडा होने को रख दें। चाहें तो डिप को ब्रेड, बिस्किट, रस पर रख कर खा सकते हैं या ऐसे भी खा कर उसका मज़ा ले सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *