अमित शाह ने ओडिशा में इफ्को के सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र का उद्घाटन किया

0
Zdft56t

पारादीप, छह मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में ‘भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड’ (इफको) के सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य उर्वरक उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है।

एक अधिकारी ने बताया कि पारादीप स्थित यह नया संयंत्र इफको की उर्वरक उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।

इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *