आकर्षी ने ओरलियंस मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया

0
we3we44

ओरलियंस, 17 मार्च (भाषा) भारत की आकर्षी कश्यप ने मंगलवार को ओरलियंस मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग दौर में दो जीत दर्ज करते हुए महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।

विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज आकर्षी ने पहले मुकाबले में हमवतन श्रीयांशी वलीशेट्टी को 21-19, 17-21, 21-13 से हराया और फिर अगले मैच में ताइपे की ली वाई एच को 21-17, 21-19 से मात दी।

अब उनका मुकाबला सिंगापुर की येओ जिया मिन से होगा।

पुरुष एकल के क्वालीफाइंग राउंड में एस सुब्रमणियन को मलेशिया के ली जी जिया से 12-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। ली ज़ी जिया पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता हैं और 2025 सत्र में चोटों से जूझने के बाद वापसी का प्रयास कर रहे हैं।

महिला युगल में, भारतीय जोड़ी अश्विनी भट के और शिखा गौतम को रुई हिरोकामी और सायका होबारा की जापान की जोड़ी के खिलाफ वॉकओवर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *