अदिति अशोक फोर्ड चैंपियनशिप में कट से चूकी

0
dweeee

चैंडलर (एरिजोना), 28 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने फोर्ड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पांच ओवर 77 का स्कोर बनाया जिससे वह बड़े अंतर से कट से चूक गईं।

अदिति ने पहले दौर में 72 का कार्ड खेला था और इस तरह से वह कट में जगह बनाने से काफी पीछे रह गई। कट चार अंडर पर निर्धारित किया गया था।

नेली कोर्डा अपने पहले दौर के नौ अंडर 63 के स्कोर में सात अंडर 65 का स्कोर जोड़कर तीसरे स्थान से शीर्ष पर पहुंच गई है। इस तरह से उन्होंने मौजूदा चैंपियन ह्यो जू किम पर दो शॉट की बढ़त बना ली।

अदिति ने अपने दूसरे दौर की शुरुआत फ्रंट नाइन पर दूसरे होल पर बर्डी के साथ की, जिसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे होल पर लगातार दो बोगी की।

भारतीय गोल्फर ने 11वें, 12वें और 13वें होल पर दो बोगी और फिर एक डबल बोगी की। अदिति ने 17वें होल पर बर्डी लगाई, लेकिन 18वें होल पर बोगी करके अपने अभियान का निराशाजनक अंत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *