संतों की शिक्षा को आत्मसात करे युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री शर्मा

0
sdfgrtrew

जयपुर, 10 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को युवाओं से अपील की कि वे संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करें तथा भारत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने यहां श्री गोविंददेव जी मंदिर परिसर में स्थित जय निवास उद्यान से कलश यात्रा की शुरुआत करने के अवसर पर यह बात कही।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत-महात्मा राष्ट्र को सही दिशा देकर सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहे हैं तथा इनके विचार मानवता, सेवा एवं सद्भावना का संदेश देते हैं।

शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि संतों की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करें तथा भारत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बस्तीनाथ महाराज के प्रवचन सुनें। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इससे पहले शर्मा ने गोविंददेव जी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

उन्होंने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *