उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

0
narendra-1

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सभी देशवासियों को भक्ति, शक्ति और भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘काशी से रामेश्वरम् तक, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व भारत की अखंड और शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। महादेव और माता पार्वती की कृपा से हम सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो-यही मंगलकामना है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो। हर हर महादेव।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *