विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व पौष्टिक रायते

0
sdcwdew3es

आलू का रायताः-
 पहले आलू को उबाल लें। फिर इसे छील कर इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब दही लेकर इसे फेंट लें। रायता बनाने के लिए दही को थोड़ा पतला कर लें। अब थोड़ी सी चीनी, पिसा हुआ जीरा (भुना हुआ) नमक, काली मिर्च (पिसी हुई) बारीक कटा हुआ धनिया रायते में डाल दें। यह सभी मसाले स्वादानुसार डालें। कटे हुए आलू के टुकडे़ भी मिला दें।
लौकी का रायताः-  
 ताजी लौकी लेकर छील लें और फिर कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई लौकी को उबाल लें। जब लौकी गल जाए तब निचोड़कर रख लें। एक बर्तन में थोड़ा-सा घी लेकर जीरा, बड़ी इलायची, राई, काली मिर्च, लाल मिर्च भून कर पीस लें। इस मिश्रण को लौकी के साथ रायते में मिला लें। स्वादानुसार नमक डालें।
किशमिश का रायताः-
 किशमिश को साफ कर पानी में भिगो दंे। जब किशमिश फूल जाए तो उसका पानी निचोड़ लें। फिर दालचीनी, इलायची, लौंग, जीरा, काली मिर्च भून कर पीस लें। यह सभी मसाले स्वादानुसार लें। इन्हें दही में मिला लें। रायता बनाने के लिए दही में थोड़ा पानी अवश्य मिलाएं। अब इस मिश्रण में किशमिश डालें। स्वादानुसार नमक व चीनी मिला लें।
ककड़ी व खीरे का रायताः- इन दोनों का रायता बनाने की विधि एक ही समान है। ककड़ी को कद्दूकस कर लें। अगर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना चाहे तो वैसे भी बना सकती हैं। थोड़ा-सा प्याज टमाटर काट लें। स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, चीनी व लाल मिर्च फेंटी हुई दही में मिला लें। कटे हुए प्याज को भी इस मिश्रण में डाल दें। बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। इन्हें अच्छी तरह मिला लें। परोसते समय इसके ऊपर महीन कतरा हुआ धनिया डाल दें।
फलों का रायताः- फलों का रायता बनाने के लिए आप सेब, संतरा, खरबूजा, अंगूर, अनार ले सकती हैं। सेब, खरबूजा को बारीक टुकड़ों में काट लें। अनार के दाने निकाल लें। संतरे को छील कर उसकी पूरी फांकें अलग-अलग कर लें। दही को अच्छी तरह फेंटें और इसमें स्वादानुसार पिसा हुआ जीरा, नमक, काली मिर्च पिसी चीनी डाल लें।
अब इस मिश्रण में फलों के टुकड़े व दाने डाल दें। सजाने के लिए इसके ऊपर चैरी के पांच या छः टुकड़े डाल दें। लीजिए तैयार है स्वादिष्ट रायता जो आपको स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता भी देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *