ट्रंप ने शुल्क के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले को अत्यंत निराशाजनक बताया

0
sdfrgt43efew

वाशिंगटन, 20 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के उन न्यायाधीशों को लेकर “बेहद शर्मिंदा” हैं जिन्होंने शुल्क (टैरिफ) के संबंध में “अत्यंत निराशाजनक” फैसला दिया है।

उच्चतम न्यायालय के फैसले पर निराशा जताते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अपनी व्यापार नीति को आगे बढ़ाने के लिए एक नये विकल्प के रूप में वैश्विक स्तर पर 10 प्रतिशत का शुल्क लगाएंगे। नए शुल्क ऐसे कानून के तहत लागू होंगे, जो इसे अधिकतम 150 दिन तक ही सीमित करता है।

न्यायालय के फैसले के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के उन न्यायाधीशों को लेकर “बेहद शर्मिंदा” हैं जिन्होंने शुल्क (टैरिफ) के संबंध में “अत्यंत निराशाजनक” फैसला दिया है।

उन्होंने कहा, “उनका (न्यायाधीशों का) फैसला गलत है। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारे पास बहुत मजबूत विकल्प हैं।”

अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कई देशों के खिलाफ लगाए गए व्यापक शुल्क वृद्धि के आदेशों को रद्द कर दिया। माना जा रहा है कि इससे ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को बड़ा झटका लगा है।

न्यायालय द्वारा 6-3 के बहुमत से सुनाया गया यह फैसला आपातकालीन शक्तियों के कानून के तहत लगाए गए शुल्कों पर केंद्रित था, जिनमें लगभग हर दूसरे देश पर लगाए गए व्यापक ‘पारस्परिक’ शुल्क भी शामिल हैं।

यह ट्रंप के व्यापक आर्थिक एजेंडे का पहला महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सीधे देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *