साल 2026 में इन सिने-मेकर्स की रहेगी धूम

0
1765359582-1878

बीते साल 2025 में तमाम बड़े बजट की एक्शन फिल्में, दिल छू लेने वाली कहानियां और ड्रामा-कॉमेडी सिनेमा ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’, आदित्य धर की देशभक्ति से भरपूर ‘धुरंधर’ और ऋषभ शेट्टी की खालिस एक्‍शन और कौतुहल से भरपूर ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों की नब्‍ज को थामे रखा।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पिछला  साल इंडियन सिनेमा के लिए शानदार रहा। पिछले साल की तरह अब साल 2026 में एसएस राजामौली, करण जौहर से लेकर संदीप रेड्डी वांगा तक कई फिल्‍म मेकर्स कॉमेडी रोमांस और जबरदस्त एक्शन जोनर वाले धमाकेदार प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं।   

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस इस साल विवेक सोनी निर्देशित अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिका वाली रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्‍म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा खुद करण जौहर एक बड़े पैमाने पर फैमिली ड्रामा ‘कभी खुशी कभी गम 2’ के साथ निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं।

निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली सुपरनैचुरल फैंटेसी कॉमेडी ‘नागजिला’ में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी सांप की भूमिका निभा रहे हैं।  

‘धुरंधर’ (2025) की अपार सफलता के बाद आदित्य धर अब  ‘धुरंधर 2’ लेकर आ रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्‍म में एक बार फिर रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे।

साउथ के सबसे ज्‍यादा कामयाब डायरेक्‍टर एसएस राजामौली महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।

नितेश तिवारी पैन-इंडिया फिल्म ‘रामायण’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। रनबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल स्टारर यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान के साथ बड़े एक्शन ड्रामा वाली फिल्‍म ‘किंग’ लेकर आने वाले है जबकि संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘स्पिरिट’ बना रहे हैं। ‘स्पिरिट’ के बाद वे रनबीर कपूर के साथ फिल्‍म ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *