किसी के साथ वक्त गुजारना हो, थकान उतारनी हो, रिश्तों में गर्मी लानी हो, रिश्ता पक्का करना हो, गप्पें लड़ानी हो, नींद भगानी हो तो आवश्यकता होती है एक प्याली चाय की। चाय सर्व करने वाला स्वभाव और शक्ल से खूबसूरत हो तो क्या कहने। लगता है बस चाय की चुस्कियां लेते रहें और बातें करते हुए समय को बांध कर रख लें।
चाय पीने पिलाने का प्रचलन केवल भारत में ही नहीं है। पूरे विश्व में इसका चलन है। बस पीने और पिलाने के तौर तरीके अलग हैं। चाय को यदि सही तरीके से सर्व किया जाए तो इसका मजा ही कुछ और होता है।
पहली चाय:- इसे अक्सर बडे़ टी के नाम से जाना जाता है। इसे पीने और पिलाने में बड़ा मजा आता है। वैसे यह मजा तब अधिक हो जाता है जब दो चाहने वाले दिल एक साथ बैठकर चुस्की लेते हुए इसका मजा लें। नये शादीशुदा जोड़े या काम में व्यस्त पति-पत्नी को सुबह बालकनी में बैठकर चाय की चुस्की लेना बहुत अच्छा लगता है। लगता है समय ठहर जाए और कोई काम न हो। ऐसे में गर्मागर्म चाय दो मगों में डालकर हल्के से बिस्किट लेकर टेª में चाय ले जायें चेहरे पर मुस्कान लिए हुए। इस सुबह की चाय का नशा आपको सारा दिन चुस्त बनाए रखेगा।
यदि घर में मेहमान हैं और चाय इकट्ठे पीने का अवसर है तो केतली में चाय ले जाएं और चीनी अलग से ले जाएं। सबकी पसंद के अनुसार चीनी डालते हुए स्वयं भी उनके साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लें और हल्की फुल्की बातें करते हुए माहौल को और सुहावना बनाएं।
ब्रंच टाइम की चाय:- इस समय फ्लेवर वाली चाय पीने का अपना मजा होता है। कुछ लोगों को मसाले वाली तो कुछ को अदरक, सौंफ, इलायची, दालचीनी वाली चाय अच्छी लगती है। हाउसवाइफ भी इस चाय का मजा ले सकती हैं बशर्तें उन्हें चाय पीने का शौक हो। वैसे कामकाजी लोग भी छुट्टी वाले दिन इसका मजा ले सकते हैं। घर पर मेहमान हों तो उनसे उनके टेस्ट को जानकर उसी फ्लेवर वाली चाय बनाएं। ऐसे में समयानुसार कुछ हल्के स्नैक्स रखें और चाय को केतली में ही ले जाएं, कप और सासर के साथ।
शाम की चाय:- (ईवनिंग टी):- ईवनिंग टी का बड़े शहरों में अलग-अलग समय होता है क्योंकि काम करने वाले जब घर पहुंचते हैं, तभी थकान उतारने के लिए गर्मागर्म चाय पीते हैं। घर पर रहने वाली महिलाएं तो शाम 4 से 6 बजे के बीच अपनी सुविधानुसार समय में अपने लिए और सास-ससुर के लिए चाय बना कर पी लेती हैं। साथ में कुछ चटपटा नमकीन चाय के जायके को दुगुना कर देता है।
पति के काम से आने पर कुछ हॉट हल्के स्नैक्स और हॉट मुस्कान के साथ हॉट टी सर्व करें तो पतिदेव की दिन की थकान दूर होते देर नहीं लगेगी।
खास मेहमान के लिए चाय:- घर पर यदि बहुत अच्छी फ्रैंड, खास संबंधी या मंगेतर आ रहा हो तो चाय कुछ विशेष रूप से सर्व होनी चाहिए ताकि सामने वाला कह उठे कि बड़ा लुत्फ आया चाय पीकर। टेª में खास मेहमान हेतु खास स्नैक्स (यदि आप उसकी पसंद जानते हों तो) रखें। चाय की केतली को सही तरीके से टिकोजी से ढकंे। मिल्क पॉट, शुगर पॉट, टिश्यू पेपर, कप और सासर कुछ इस अंदाज से ट्राली में ले जाएं कि मेहमान बेताब हो जाए चाय पीने के लिए। जितने लोग चाय पी रहे हों, उतने ही चम्मच चीनी मिलाने के लिए रखें। हल्के म्यूजिक के साथ चाय पीने का मजा कुछ और ही है।
जब रिश्ते के लिए या देखने आएं:- जब लड़की या लड़के हेतु दूसरे परिवार से रिश्ता आए और वे लोग पहली बार देखने आ रहे हैं तो ऐसे में कोशिश करें कि लड़की से चाय की ट्रे न उठवायें क्योंकि उस समय वह नर्वस हो रही होती है। घर का जो भी सदस्य चाय लेकर जाए, वह ट्रे में रखी चीजों के बैंलेंस का पूरा ध्यान रखें। कई बार बैलेंस ठीक न होने से सामान या कप प्लेट गिरने का डर रहता है। ऐसे में थोड़े शाही अंदाज से सर्व करें। कैटल के नॉब को कुछ टेढ़ा कर सर्व करें।
कुछ लोग ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं और कुछ कम दूध वाली। चाय बनाने से पहले उनकी पसंद का ध्यान रख लें। टिश्यू पेपर रखना न भूलें।
चाय हमेशा दो तिहाई कप ही डालें ताकि टेª में चाय छलके नहीं। इन बातों का ध्यान रखते हुए चाय सर्व की जाए तो पीने वाले आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे ।
