टाटा स्टील का तीसरी तिमाही में मुनाफा कई गुना होकर 2,730 करोड़ रुपये

0
sdfre3wdcsw

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत मुनाफा कई गुना होकर 2,730.37 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। गत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में कंपनी का मुनाफा 295.49 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 57,503.49 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 53,869.33 करोड़ रुपये थी।

टाटा स्टील देश की शीर्ष वैश्विक इस्पात कंपनियों में शामिल है जिसकी वार्षिक कच्चा इस्पात उत्पादन क्षमता 3.5 करोड़ टन है।

m dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *