सर्दियों में करें बालों की देखभाल

2025_10image_17_36_095247991care

वैसे बाल तो हर मौसम में देखभाल मांगते हैं पर सर्दियों में बालों को देखभाल की आवश्यकता अधिक पड़ती है क्योंकि बाल घुंघराले और अनमैनेजेबल हो जाते हैं। आइए देखें इन्हें कैसे सुरक्षित रखा जाए –
– बालों को सप्ताह में कम से दो से तीन बार धोएं और हर वॉश से पहले बालों पर तेल की मालिश करें। आलिव ऑयल बालों की मालिश के लिए अच्छा तेल है।
– सर्दियों में बालों पर ब्लो ड्रॉयर, प्रैसिंग, आयरनिंग न करें। न ही बालों की रिबांडिंग कराएं। बार-बार बालों में कलर भी न करें। ये सब विधियां बालों के लिए उचित नहीं।
– पौष्टिक आहार लेना सबसे जरूरी है बालों की सेहत के लिए। सर्दियों में आप अंडे ले सकते हैं इसके अतिरिक्त स्प्राउट्स, मेथी, पालक, अखरोट और बाजरा ले सकते हैं।
– हर बार शैंपू के बाद बालों पर कंडीशनर कर प्रयोग अवश्य करें ताकि बालों पर ठंडी खुश्क हवाओं का प्रभाव कम से कम पड़े। नारियल का दूध एक प्राकृतिक कंडीशनर है। इसका प्रयोग कर सकते हैं।
– अपने बालों की नमी का भी विशेष ध्यान रखें। अधिक गर्म पानी से बालों को न धोएं। बालों पर हेयर सीरम या क्रीम लगाते रहें ताकि बाल स्मूद बने रहें।
– सर्दियों में बालों को अधिक खुला न रखें। उन्हें टाई करके रखें या चोटी बना कर रखें।