नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) सुजलॉन एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण यह वृद्धि हुई है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 388 करोड़ रुपये था।
सुजलॉन का परिचालन राजस्व बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,969 करोड़ रुपये था।