सुनेत्रा पवार को राकांपा अध्यक्ष का पदभार संभालना चाहिए : छगन भुजबल

0
fdxz

मुंबई, छह फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राकांपा अध्यक्ष का पदभार संभालना चाहिए।

राकांपा अध्यक्ष का पद 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में अजित पवार की मौत के बाद खाली हो गया था।

महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भुजबल ने संवाददाताओं से कहा कि जब सुनेत्रा पवार मुंबई आएंगी, तो वह उनसे मिलकर पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने का अनुरोध स्वीकार करने का आग्रह करेंगे।

भुजबल ने इस बात पर जोर दिया कि सुनेत्रा से सलाह-मशिवरा करने के बाद ही सभी फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राकांपा विधायक दल की नेता के रूप में सुनेत्रा का चुनाव भी एक सामूहिक निर्णय था, न कि किसी विशेष नेता या नेताओं का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *