समाज को दिशा देते हैं संत मुनि: मुख्यमंत्री शर्मा

175552349632

जयपुर, छह फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि संत, मुनि, महंत समाज को दिशा देने का काम करते है तथा हमारी समृद्ध संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचाते है।

शर्मा लाडनूं के जैन विश्व भारती परिसर में एक प्रवचन हॉल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।