राजस्थान में 1400 करोड़ रुपये से सड़कों का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा: उपमुख्यमंत्री

0
asdrtsa

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए आगामी बजट में 1400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता को देखते हुए बजट (2026-27) में ‘नॉन पेचेबल’ एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए 1400 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया है।

मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कार्यों की पारस्परिक प्राथमिकता के आधार पर सड़कों एवं पुलिया का चयन कर नवीनीकरण का काम कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *