कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारत को बेच या खरीद सके: रीजीजू

0
sdew2qsa

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारत को बेच या खरीद सके।

नेता प्रतिपक्ष ने सदन में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरी तरह समर्पण कर दिया है और ‘‘उसे शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है।’’

इसपर रीजीजू ने कहा, ‘‘मैं सदन में कहना चाहता हूं कि आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जो भारत को बेच सकता है और खरीद सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कहता हूं कि आज तक के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। आपके कहने से क्या होगा। आप लोगों ने देश की क्या हालत बना रखी थी। आज देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।’’

रीजीजू ने दावा किया कि भारत के आगे बढ़ने से कांग्रेस दुखी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *