वीबी-जी राम जी योजना को वापस लेने की मांग वाला प्रस्ताव पारित

0
sdfe2wsw

तिरुवनंतपुरम, पांच फरवरी (भाषा) केरल विधानसभा में नयी ग्रामीण रोजगार योजना, वीबी-जी राम जी को वापस लेने और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय की योजना मनरेगा को बहाल करने की मांग वाला एक प्रस्ताव बृहस्पतिवार को केरल विधानसभा में पारित किया गया।

यह प्रस्ताव राज्य के संसदीय कार्य मंत्री एम बी राजेश ने पेश किया और शबरिमला सोना गायब होने के मुद्दे पर सदन में विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के विरोध के बीच विधानसभा में पारित किया गया।

मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के विपरीत, जहां योजना की पूरी लागत केंद्र द्वारा वहन की जाती थी, विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) के तहत राज्य को 40 प्रतिशत व्यय वहन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *