रिलायंस कंज्यूमर ने ऑस्ट्रेलियाई पेय कंपनी ‘बेटर-फॉर-यू’ में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी

0
asder4534erwds

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया स्थित गुडनेस ग्रुप ग्लोबल (जीजीजी) में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की है।

इस सौदे में ‘बेटर-फॉर-यू’ पेय व्यवसाय शामिल है, जिसके जरिये आरसीपीएल को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में प्रवेश करने और अपनी विदेशी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

एक संयुक्त बयान के अनुसार, “इस रणनीतिक साझेदारी के तहत, आरसीपीएल भारत सहित नए बाजारों में गुडनेस ग्रुप के प्रमुख स्वास्थ्यवर्धक पेय ब्रांड जैसे ‘नेक्सबा’ और ‘पेस’ को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

कंपनी ने इस अधिग्रहण की राशि और हिस्सेदारी के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है। यह साझेदारी स्वास्थ्य आधारित पेय पोर्टफोलियो विकसित करने के आरसीपीएल के प्रयासों को और मजबूत करती है।

आरसीपीएल के निदेशक टी कृष्णकुमार ने कहा, “अपनी मजबूत आपूर्ति श्रृंखला और वितरण क्षमताओं के साथ, आरसीपीएल नए बाजारों में जीजीजी के ब्रांड का विस्तार और भारत में उनकी व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।”

गुडनेस ग्रुप के संस्थापक ट्रॉय डगलस ने कहा कि उन्हें आरसीपीएल के रूप में एक मजबूत भागीदार मिला है, जो अगले पांच वर्षों में 50 पश्चिमी बाजारों तक विस्तार करने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *