‘राजी’ की ‘मुनीरा’ अमृता खानविलकर

0
sdcfr3efdw

23 नवंबर 1984 को महाराष्‍ट्र की सांस्‍कृतिक राजधानी पुणे के अजीत और गौरी खानविलकर के मध्यवर्गीय महाराष्ट्रियन परिवार में पैदा होने वाली मराठी और हिंदी फिल्म और टेलीविजन एक्‍ट्रेस अमृता खानविलकर का परिवार साल 1993 के मुंबई हमलों के बाद, पुणे चला गया।  

अमृता ने पुणे के कर्नाटक हाई स्कूल में पढ़ाई की और मराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से स्नातक किया। अमृता  की एक छोटी बहन है जिसका नाम अदिति है और वह एक एयर होस्टेस है। 

अमृता कम उम्र से ही फिल्म अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश अपने दिल में पाल रखी थी। महज 20 साल की उम्र में उन्होंने टेलीविजन शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ (2004) में एक प्रतियोगी के रूप में अपना करियर शुरू किया।

उसी साल अमृता फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रस्तुत हिंदी में बनी शोर्ट फिल्‍म ‘सांझ’ (2004) में नजर आईं। साल 2005 में उन्‍होंने दो हिंदी टीवी शो एडीए (2005) और ‘टाइम बम 9/11’ (2005) किए।

अमृता खानविलकर ने फिल्‍म ‘गोलमाल’ (2006) के साथ मराठी फिल्म इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू किया। इसके बाद वह पहली हिंदी फिल्‍म ‘मुंबई सालसा’ (2007) में नजर आईं। इस फिल्‍म में उन्होंने मंजरी फडनीस के किरदार की एक कामुक फ़्लैटमेट की भूमिका निभाई।

उसके बाद अमृता ने ‘साडे माडे तीन’ (2007) ‘गैर’ (2009) ‘शाला’ (2011) ‘फक्‍त लाठ म्‍हण’ (2011) ‘झकास’ (2011) सतरंगी रे (2012) ‘बाजी’ (2015) ‘एक दूजे के लिए’ (2015) ‘वन वे टिकिट’ (2016) ‘बस स्‍टॉप’ (2017) ‘अनी…डा काशीनाथ घाणेकर’ (2018) ‘रामपात’ (2019) ‘वेलडन बेबी’ (2021) ‘चंद्रमुखी’ (2022) ‘हर हर महादेव’ (2022) और ‘ऑटोग्राफ’ (2023) जैसी मराठी फिल्‍में कीं।

फिल्‍म ‘चंद्रमुखी’ (2022) 50 दिन से ज्यादा थियेटर में टिकी रही। रीजनल सिनेमा को इस तरह की सफलता यदा-कदा ही देखने को मिलती है।

‘हर हर महादेव’ (2022) में छ़त्रपति शिवाजी के कमांडर बाजी प्रभु देशपांडे की मुख्य निभा रहे शरद केलकर की पत्नी सोनाबाई देशपांडे की भूमिका के लिए अमृता के काम की खूब प्रशंसा हुई। 

मराठी फिल्‍मों के साथ ही साथ अमृता ने ‘हैट्रिक’ (2007) ‘कॉंट्रेक्‍ट’ (2008) ‘फूंक’ (2008) ‘फूंक 2’ (2010) ‘फिल्‍म सिटी’ (2010) ‘हिम्‍मतवाला’ (2013) ‘रंगून’ (2017) ‘राजी’ (2018) ‘सत्‍यमेव जयते’ (2018) और ‘मलंग’ (2020) जैसी हिंदी फिल्‍में कीं।

 हिम्‍मतवाला (2013) में जहां अमृता ने धोका धोखा…. गाने में स्‍पेशल अपीरियंस में झलक दी। वहीं वॉर ड्रामा फिल्म रंगून (2017) में उन्‍होंने महारानी की एक छोटी  भूमिका निभाई।

मेघना गुलज़ार की फिल्‍म ‘राजी’ (2018) में अमृता आलिया भट्ट की पाकिस्तानी विधवा भाभी मुनीरा की भूमिका में थी। इस किरदार में उनकी एक्टिंग बेहद जबर्दस्‍त थी।

मिलाप जावेरी व्‍दारा निर्देशित ‘सत्‍यमेव जयते’ (2018) में अमृता ने मनोज बाजपेयी की शरारती पत्नी का किरदार निभाया जबकि मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर ‘मलंग’ (2020) में वह कुणाल खेमू की परेशान कैथोलिक पत्नी की भूमिका में नजर आई थीं।

अमृता ने मराठी की तरह हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज करवाई है। आज वह मराठी, हिंदी फिल्‍मों सहित टीवी और ओटीटी एंटरटेनमेंट के लगभग सभी माध्यमों में काम कर रही हैं।

इस साल की शुरूआत में 14 जनवरी को अमृता खानविलकर इमरान हाशमी के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में नजर आईं। इस वेब सीरीज के जरिये  अमृता खानविलकर की ओटीटी पर धाक जम चुकी है। 

अमृता शादी शुदा हैं। उन्‍होंने ‘इंडियाज़ बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ (2004) के सह-प्रतिभागी हिमांशु मल्होत्रा को लगभग एक दशक की डेटिंग के बाद, 24 जनवरी 2015 को दिल्ली में शादी की थी।   

साल 2022 में, अमृता खानविलकर को फिल्मफेयर पत्रिका के कवर पर दिखाया गया। इस तरह वह फिल्मफेयर पत्रिका कवर की शोभा बढ़ाने वाली पहली मराठी एक्‍ट्रेस बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *